Phool Gobhi aloo ki sabji kaise banaye || Cauliflower potato sabzi recipe

 फूलगोभी की सब्ज़ी कैसे बनाये

गोभी की सब्ज़ी अनेक प्रकार से बनाई जाती है, आज हम फूलगोभी आलू के साथ प्याज़ और टमाटर की ग्रेवी में बनाऐंगे। 

phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-recipe-in-hindi
Today we will learn how to make aloo phool gobhi sabzi, which is made up of cauliflower, potato, onion, tomato & indian spices.


यह सब्ज़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, हमारे घर में इसे normally सिंधी भुगा चावल (ब्राउन पुलाव) के साथ बनाया जाता है, आप इसे रोटी, पराठा या सादा चावल के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

★ cauliflower एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, यह गोभी टेस्ट और हेल्थ का एक अच्छा combination है। इसलिए हमें इसे हमारे regular खाने के मेन्यू में जरूर शामिल करना चाहिऐ।



● CUISINE : - INDIAN 

● COURSE : - MAIN COURSE

● KEYWORD : - CAULIFLOWER WITH POTATO SABZI

● DIET : - HIGH PROTEIN VEGETARIAN

● PREPARATION TIME :- 10 MINUTES

● COOK TIME :- 20 MINUTES

● TOTAL TIME : - ABOUT 35 MINUTES 

● SERVINGS : - 4 MEMBERS

● SERVING TEMPERATURE :- HOT

● SWAD :- MILDLY SPICY

 EQUIPMENTS USED: -

 ● HARD ANODISED WOK / KADAI

 ● SERVING BOWL

 ● SPOON/LADLE 

 ● KNIFE

NECESSARY INGREDIENTS FOR ALOO GOBHI KI SABZI :- 

आवश्यक सामग्री :-

 1) फूलगोभी - 400-500 gram (एक गोभी का फूल)
 2) आलू - 2 मीडियम साइज़ (200 gram)
 3) प्याज़ - 2 
 4) टमाटर - 2 मीडियम साइज़
 5) हरी मिर्च - 2
 6) हरा धनिया - 1 tbsp बारीक कटा हुआ
 7) सौंठ पाउडर - 1/2 tsp
 8) धनिया पाउडर - 2 tsps
 9) हल्दी पाउडर - 1 tsp
 10) लाल मिर्च पाउडर - 1 tsp
11) नमक - 1/2 tsp + 1/2 tsp (as per taste)
12) हींग - 1/4 tsp
13) रिफाइन्ड तेल - 2 tbsp
14) पानी - 1.5 cup + सब्ज़ियां धोने के लिऐ + 1.5 glass गोभी को साफ करने के लिऐ।

INSTRUCTIONS FOR CAULIFLOWER-ALOO SABZI :-

# STEP - 1

PREPRATION

1) फूलगोभी का डंठल हटाकर उसे मीडियम साइज के टुकडों में काट लें।
2) किसी एक बड़े बाउल में लगभग 1.5 गिलास जितना गुनगुना पानी लें इसमें थोड़ा सा नमक ड़ाले, अब इसमें कटी हुई गोभी डालकर 5 से 7 मिनिट तक छोड़ दें, 5 मिनट के बाद गोभी को गर्म पानी में से निकाल लें और इसे normal पानी से अच्छी तरह धो लीजिऐ।
3) आलू को छीलकर मीडियम साइज़ के टुकडों में काट लीजिऐ।
4) प्याज़ को छील लें फिर धोकर लम्बा लम्बा काट लीजिऐ।
5) टमाटर और हरी मिर्च को भी धोकर काट लें।
6) बाकी की सारी आवश्यक सामग्री निकालकर रखें, ताकि सब्ज़ी बनाने में आसानी रहे।

# STEP - 2

गोभी और आलू को fry करें :- 

1) एक कड़ाई में तेल गरम करें।
2) अब इस गर्म तेल में गोभी को हल्के ब्राउन हो जाने तक तलें।
3) इसी गर्म तेल में आलू को भी हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिऐ।
4) अब इन्हें फिलहाल साइड में रख दें।

# STEP - 3

सब्ज़ी बनाऐं :-

1) आलू गोभी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक हांडी या कड़ाई में 2 tbsps oil ड़ाले, अब इसे मध्यम आंच पर गर्म करने के लिऐ रखें।
2) जब तेल मध्यम गरम हो जाए तब इसमें हींग ड़ाले।
3) अब लंबाई में कटा हुआ प्याज़ ड़ाले।
4) प्याज़ को चलाते हुए हल्का pink होने तक भुने।
5) जैसे ही प्याज़ हल्का ब्राउन होने लगें इसमें कटे हुए टमाटर और हरी मिर्च डालकर mix कर लीजिऐ।
6) अब नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर और सौंठ पाउडर डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
7) अब इस मिश्रण में 1cup पानी ड़ाले, फिर इसे ढककर धीमी आंच पर पकाऐं।
8) जब तक टमाटर गल कर नरम न हो जाए तब तक इसे पकाऐं। ( इस स्टेप में लगभग 3 से 4 मिनिट का समय लगेगा।)
9) बीच बीच में 2 मिनिट के अंतराल में चलाते रहें, ताकि मिश्रण कड़ाई के तले में चिपक न जाऐ।
10) 4 मिनट के बाद आप देखेंगे कि टमाटर और प्याज़ अच्छे से पक गए हैं।
11) इसमें तले हुए आलू और गोभी ड़ालकर हल्के हाथ से मिक्स कर लें।
12) अब 1/2 cup पानी ड़ाले और सब्ज़ी को प्लेट से ढककर धीमी आंच पर 3 मिनट तक पकाऐं।
13) अंत में हरा धनिया डालकर गैस की आंच बंद कर दें।
14) आलू गोभी की सब्ज़ी बनकर तैयार है, इसे किसी एक serving bowl में निकाले और गरमा गरम पुलाव के साथ परोसें।

How to make Cauliflower potato sabzi - step by step with pictures :- 

आलू फूलगोभी की सब्जी बनाने का तरीका - विस्तृत फ़ोटो के साथ :-

# STEP - 1

PREPRATION

1) फूलगोभी का डंठल हटाकर उसे मीडियम साइज के टुकडों में काट लें।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-1(1)
Cut the cauliflower

2) किसी एक बड़े बाउल में लगभग 1.5 गिलास जितना गुनगुना पानी लें इसमें थोड़ा सा नमक ड़ाले, अब इसमें कटी हुई गोभी डालकर 5 से 7 मिनिट तक छोड़ दें, 5 मिनट के बाद गोभी को गर्म पानी में से निकाल लें और इसे normal पानी से अच्छी तरह धो लीजिऐ।
3) आलू को छीलकर मीडियम साइज़ के टुकडों में काट लीजिऐ।
4) प्याज़ को छील लें फिर धोकर लम्बा लम्बा काट लीजिऐ।
5) टमाटर और हरी मिर्च को भी धोकर काट लें।
6) बाकी की सारी आवश्यक सामग्री निकालकर रखें, ताकि सब्ज़ी बनाने में आसानी रहे।

# STEP - 2

गोभी और आलू को fry करें :- 

1) एक कड़ाई में तेल गरम करें, अब इस गर्म तेल में गोभी को हल्के ब्राउन हो जाने तक तलें।(gobhi में चुटकी भर नमक ड़ाले।)
                               a.
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-2(1,a)
Fry the cauliflower
                               b.
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-2(1,b)
Fry till it becomes light brown

2) इस तली हुई गोभी को एक छन्नी में रखें ताकि एक्सस्ट्रा तेल निकल जाऐ।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-2(2)
Place in a sieve

3) इसी गर्म तेल में आलू को भी हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिऐ।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-2(3)
Fry the potatoes

4) इन तले हुए आलू को भी छन्नी में रखें, ताकि इनका भी एक्सस्ट्रा तेल निकल जाऐ।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-2(4)
Keep fried potatoes in a sieve

5) अब इन तले हुऐ आलू और गोभी को फिलहाल साइड में रख दें।

# STEP - 3

सब्ज़ी बनाऐं :-

1) आलू गोभी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक हांडी या कड़ाई में 2 tbsps oil ड़ाले, अब इसे मध्यम आंच पर गर्म करने के लिऐ रखें।
2) जब तेल मध्यम गरम हो जाए तब इसमें हींग ड़ाले।
3) अब लंबाई में कटा हुआ प्याज़ ड़ाले।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-3(3)
Add the chopped onion 

4) प्याज़ को चलाते हुए हल्का brown होने तक भुने।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-3(4)
Saute the onion

5) जैसे ही प्याज़ हल्का ब्राउन होने लगें इसमें कटे हुए टमाटर और हरी मिर्च डालकर mix कर लीजिऐ।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-3(5)
Add chopped tomato, green chilli & salt

6) अब नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर और सौंठ पाउडर डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-3(6)
Add dry spices

7) अब इस मिश्रण में 1cup पानी ड़ाले, फिर इसे ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाऐं कि जब तक टमाटर गल कर नरम न हो जाए। ( इस स्टेप में लगभग 3 से 4 मिनिट का समय लगेगा।)
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-3(8)
Add 1 cup of water

8) बीच बीच में 2 मिनिट के अंतराल में चलाते रहें, ताकि मिश्रण कड़ाई के तले में चिपक न जाऐ।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-3(8)
Keep Stirring

9) 4 मिनट के बाद आप देखेंगे कि टमाटर और प्याज़ अच्छे से पक गए हैं।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-3(9)
Gravy is cooked well

10) इसमें तले हुए आलू और गोभी ड़ालकर हल्के हाथ से मिक्स कर लें।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-3(10)
Add fried potatoes & cauliflower

11) अब 1/2 cup पानी ड़ाले और सब्ज़ी को प्लेट से ढककर धीमी आंच पर 3 मिनट तक पकाऐं।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-3(11)
Add 1/2 cup water

12) अंत में हरा धनिया डालकर गैस की आंच बंद कर दें।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-3(12)
Add green coriander

13) आलू गोभी की सब्ज़ी बनकर तैयार है, इसे किसी एक serving bowl में निकाले और गरमा गरम पुलाव के साथ परोसें।
phool-ghobhi-aloo-ki-sabzi-step-3(13)
Finally, aloo gobhi sabzi is ready.

सुझाव :-

● फूलगोभी को गर्म पानी में थोड़ा नमक डालकर धोएं इससे गोभी अंदर तक अच्छी तरह से साफ हो जाऐंगी।

★ Thank you so much for visiting our recipe blog.


Comments