Paneer Bhurji Kaise Bnaye || PANEER BHURJI WITHOUT ONION-GARLIC

 HOW TO MAKE PANEER BHURJI WITHOUT ONION-GARLIC

paneer-bhurji-recipe-without-onion-garlic
Paneer Bhurji is one of the famous dishes of India.  It can be served at lunch or dinner with roti, chapati or naan.  It can be made as a side dish along with the main meal on any festival or family celebration.  Although Paneer Bhurji is made from onion, but it can also be made without onion.  This is the easiest recipe in paneer dishes.

  पनीर भुर्जी भारत के प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। इसे लंच या डिनर में परोठा, रोटी, चपाती या नान के साथ परोसा जा सकता है। इसे किसी भी त्यौहार या पारिवारिक उत्सव के मौके पर मुख्य खाने के साथ साइड डिश की तरह भी बना सकते है। वैसे तो पनीर की भुर्जी प्याज से बनती है, पर इसे प्याज के बिना भी बनाया जा सकता है। पनीर के व्यंजनों में ये सबसे आसान रेसिपी है। 

    आज हम बिना लहसुन-प्याज के पनीर भुर्जी बनाएगे। इसके लिए हम तेल में जीरा तड़कने पर टमाटर डाल कर उसके अच्छे से पककर नरम होने पर मसाले डालेंगे, फिर इसमे मसला हुआ पनीर डालकर चलाते हुए मसालेदार टमाटर के साथ पकाएंगे, अंत में काजू डाल कर, हरा धनिया की पत्तियों से गार्निश करेंगे। 

    अगर कभी हमारे पास समय कम है और पनीर की सब्जी बनानी हो तो इस पनीर भूर्जी का ऑप्शन अच्छा है। और यह उन लोगो के लिए भी अच्छा विकल्प है जो लोग प्याज-लहसुन नहीं खाते। इसको बनाना काफी आसान तो है ही, साथ में इसके लिए आवश्यक सामग्री भी हर एक किचन में उपलब्ध ही रहेती है। 

CUISINE :- INDIAN, NOURTH INDIAN
COURSE :- MAIN COURSE, DINNER,LUNCH, BRUNCH, CURRY
MEAL TYPE :- VEG
KEYWORD :- PANEER BHURJI
PREPARATION TIME :- 05 MINUTES
COOK TIME :- 15 MINUTES 
TOTAL TIME :- 25 MINUTES
SERVINGS :- 4 MEMBERS

NECESSARY INGREDIENTES :- 

आवश्यक सामग्री :- 

1) पनीर - 250 ग्राम
2) टमाटर - 4 मीडियम साइज़
3) हरी मिर्च - 2
4) जीरा - 1/2 टीस्पून
5) लाल मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
6) हल्दी पाउडर - 1/2 टीस्पून
7) धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
8) पाव भाजी पाउडर/गरम मसाला पाउडर - 1 टीस्पून
9) नमक - 1/2 टीस्पून(as per test)
10) तेल - 2 टेबलस्पून
11) काजू - 5-6

INSTRUCTION FOR PANEER BHURJI :- 

पनीर भूर्जी बनाने की विधि :- 


# STEP - 1 

PREPRATION 

तैयारी करें : 

1) सबसे पहले टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें। 
2) अपनी उंगलियों की सहायता से पनीर को मसलकर बारीक कर लीजिए। और एक तरफ रख दीजिए। 
3) आवश्यक सारे मसाले भी निकालकर रखे। 

# STEP - 2

सब्जी बनाए :- 

1) एक कड़ाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें, तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाले। 
2) जब जीरा तड़कने लगे तब इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डाले। 

3) फिर 2 टेबलस्पून पानी डालकर इसे मिक्स करके ढक्कन से ढककर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए। (पानी डालने से टमाटर अच्छे से पक जाएगे।)
4) 2 मिनट के बाद ढक्कन हटाकर लगातार चलाते हुए टमाटर के नरम होने तक मध्यम आंच पर पकाए। (इस स्टेप पे 2 से 3 मिनट का समय लगेगा।)
5) जब टमाटर पूरी तरह से नरम हो जाए और इसमे से तेल छूटने लगे तब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, पाव भाजी मसाला और नमक डाले, फिर 1 टेबलस्पून पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए। जैसे मसाले अच्छे से मिक्स हो जाए। 
6) अब मसला हुआ पनीर डाल कर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से मिलाए, पनीर मसालेदार-टमाटर के साथ अच्छी तरह से मिल जाना चाहिए। (इस स्टेप पे लगभग 2 मिनट का ही समय लगता है।)
7) सब्जी के अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद इसमें काजू और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर फिर से एक बार मिक्स कर ले और 2 मिनट के लिए ढककर पका लीजिए। 
8) 2 मिनट के बाद आप देखेंगे कि सब्जी के ऊपर तेल तैरने लगा है। अब गैस की आंच को बंद कर दीजिए। 
9) सब्जी के ऊपर हरा धनिया डाल दीजिए। पनीर भूर्जी बनकर तैयार है। 
10) पनीर भूर्जी को रोटी, पराठा, नान, ब्रेड या पाव के साथ गरमा गरम परोसिये।  

HOW TO MAKE NO ONION-GARLIC PANEER BHURJI WITH STEP BY STEP PICTURES :- 

पनीर भुर्जी कैसे बनाए - विस्तृत फ़ोटो के साथ :- 


# STEP - 1 
PREPRATION 
तैयारी करें : 
1) सबसे पहले टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें। 
2) अपनी उंगलियों की सहायता से पनीर को मसलकर बारीक कर लीजिए। और एक तरफ रख दीजिए। 
3) आवश्यक सारे मसाले भी निकालकर रखे। 

# STEP - 2
सब्जी बनाए :- 
1) एक कड़ाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें, तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाले। 

2) जब जीरा तड़कने लगे तब इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डाले। 
3) फिर 2 टेबलस्पून पानी डालकर इसे मिक्स करके ढक्कन से ढककर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए। (पानी डालने से टमाटर अच्छे से पक जाएगे।)
4) 2 मिनट के बाद ढक्कन हटाकर लगातार चलाते हुए टमाटर के नरम होने तक मध्यम आंच पर पकाए। (इस स्टेप पे 2 से 3 मिनट का समय लगेगा।)
paneer-bhurji-no-onion-no-garlic-step-2:4
COOK IT ON MIDIUM FLAME


5) जब टमाटर पूरी तरह से नरम हो जाए और इसमे से तेल छूटने लगे तब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, पाव भाजी मसाला और नमक डाले, फिर 1 टेबलस्पून पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए। जैसे मसाले अच्छे से मिक्स हो जाए। 
paneer-bhurji-recipe-no-onion-no-garlic-step-2:5
ADD ALL MASALA (SPICES)


6) अब मसला हुआ पनीर डाल कर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से मिलाए, पनीर मसालेदार-टमाटर के साथ अच्छी तरह से मिल जाना चाहिए। (इस स्टेप पे लगभग 2 मिनट का ही समय लगता है।)
paneer-bhurji-recipe-no-onion-no-garlic-step-2:6
ADD CRUMBLED PANEER


7) सब्जी के अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद इसमें काजू और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर फिर से एक बार मिक्स कर ले और 2 मिनट के लिए ढककर पका लीजिए। 
paneer-bhurji-recipe-no-onion-no-garlic-step-2:7
ADD CASHEW NUTS


8) 2 मिनट के बाद आप देखेंगे कि सब्जी के ऊपर तेल तैरने लगा है। अब गैस की आंच को बंद कर दीजिए। 
paneer-bhurji-recipe-no-onion-no-garlic-step-2:8
AFTER 2 MINUTES TURN OFF THE FLAME


9) सब्जी के ऊपर हरा धनिया डाल दीजिए। पनीर भूर्जी बनकर तैयार है। 
paneer-bhurji-recipe-no-onion-no-garlic-step-2:9
ADD CORIANDER, FINALLY PANEER BHURJI IS READY.


10) पनीर भूर्जी को रोटी, पराठा, नान, ब्रेड या पाव के साथ गरमा गरम परोसिये।  
 

सुझाव :-

● आप हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर की मात्रा अपनी पसंद के हिसाब से कम ज्यादा कर सकते है। 
● अगर आप पाव भाजी मसाला नही डालना चाहते तो आप उसकी जगह गरम मसाला पाउडर डाले। 
● आप चाहे तो इस सब्जी में कसूरी मेथी का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसे step - 2:7 में काजू के साथ 1tsp डाले। 
● पनीर भुर्जी का उपयोग हम डोसा के भरावन के रूप में भी कर सकते है। जैसे मसाला डोसा में आलू का मसाला डालते है, उसकी जगह पनीर भुर्जी का इस्तेमाल करे।  

★★★★ Thank you so much for visiting  our recipe blog.


 

Comments