BATATA POHA RECIPE || ALOO POHA KAISE BANAYE || BATAKA POHA

Gujrati &  Maharashtrian quick breakfast recipe - Bateta poha, Batata poha

पोहा-बटाटा गुजरात और महाराष्ट्र में सुबह या शाम के नाश्ते में परोसे जाने वाला एक लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजन है। इसे बनाने के लिए चावल के पोहे (चपटा चावल) मुख्य सामग्री है, इसमे आलू का इस्तेमाल होता है यह भी इस रेसिपी में एक मुख्य सामग्री की तरह ही काम करता है। इसलिए यह बटाटा-पोहा के नाम से जाना जाता है। 

POHA-BATATA IS A DELICIOUS & POPULAR INDIAN BREAKFAST & SNACK MADE WITH FLATTENED RICE(POHA OR POHE), POTATOES & DRY SPICES. THIS IS A VERY FILLING DISH WHICH CAN BE ENJOYED NOT JUST AS BREAKFAST BUT FOR LUNCH OR DINNNER AS WELL


बटाटा पोहा बनाने के लिए हम सबसे पहले राई, हींग, हरी मिर्च और करी पत्ते को तड़काकर आलू फ्राई करेंगे, फिर टमाटर डालकर हल्का सा पकाएंगे और लास्ट में पोहे और मसाले डालकर हल्के हाथ से मिक्स करेंगे, हरा धनिया और अनार दाने से गार्निश करेंगे। 
  यह बनाने में इतना आसान है कि आप इसे फटाफट बनाकर लंच बॉक्स में भरकर ऑफिस भी ले जा सकते है। या फिर बच्चो को भी लंच में भरकर दे सकते है। इसके अलावा बैचलर्स को शाम के खाने में बनाने के लिए एक easy रेसिपी है।
● CUISINE: - INDIAN
● COURSE: - BREAKFAST, LUNCH, DINNER
● KEYWORD : - BTATA-POHA, POHA-BATAKA, ALOO-POHA
● DIET: - VEGETARIAN
● PREPARATION TIME :- 5 MINUTES
● COOK TIME :- 10-15 MINUTES
● TOTAL TIME : - ABOUT 15 TO 20 MINUTES
● SERVINGS : - 4 MEMBERS

 EQUIPMENTS USED : -

 ● HARD ANODISED KDAI / NON-STICK PAN
 ● SPOON
 ● KNIFE
 ● PLATE

वैसे तो आलू-पोहा प्याज ड़ालकर भी बनाया जाता है, परंतु कई भारतीय परिवारों में नवरात्रि जैसे त्योहारों में बिना लहसुन-प्याज का भोजन बनता है। तब सोचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, तब हम आलू-पोहा की इस रेसिपी को शामिल कर सकते है। ईसके अलावा जो लोग प्याज और लहसुन को avoid करते है उनके लिए भी यह रेसिपी helpful है। इन बातों को ध्यान में रख कर हमने ओर भी without onion-garlic recipes तैयार की है, उन्हें भी आप try कर सकते है।  


NECESSARY INGREDIENTS FOR BATATA-POHA WITHOUT ONION (ALOO-POHA) :- 

आवश्यक सामग्री :- 

 1. पोहा (चपटा चावल) - 2 कप
 2. आलू - 1 मीडियम साइज
 3. टमाटर - 1 मीडियम साइज
 4. हरी मिर्च - 2
 5. हरा धनिया - 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ 
 6. करी पत्ते - 8 से 10 पत्ते
 7. काली सरसों के दाने(राई) - 1/2 टीस्पून
 8. हींग - 1/2 टीस्पून
 9. लाल मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
10. हल्दी पाउडर - 1/2 टीस्पून 
11. नमक - 1/2+1/4 टीस्पून (स्वादानुसार)
12. मैग्गी मसाला - 1/2 टीस्पून (optional)
13. निम्बू का रस - 2 टीस्पून
14. शक्कर - 2 टीस्पून
15. तेल - 2 टेबलस्पून
16. अनार के दाने - 1/4 कप (optional)

INSTRUCTIONS FOR POHA-BATATA :- 

# STEP - 1

PREPRATION :- 

तैयारी करें :- 

1) पोहा को एक छलनी में रखे, ऊपर से पानी डालकर धो लीजिए। 
2) पोहा में से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए छलनी को अच्छी तरह से टॉस कर लीजिए फिर इसके ऊपर 1टीस्पून नमक छिड़ककर अच्छी तरह से मिला दें और इसे एक साइड रख दीजिए। 
3) आलू को छीलकर एकदम छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। 
4) टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें। 
5) करी पत्ते और हरा धनिया धोकर रखें। 
6) बाकी की सारी सामग्री निकालकर रखें। 

# STEP - 2 

MAKE THE POHA- BATATA :- 

1) एक कड़ाई या गहरे नॉन-स्टिक पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म कीजिए। 2) तेल के गरम होने पर राई डालें, जब राई फूटने लगे  हींग, करी पत्ते और हरी मिर्च डालें, मिर्ची के कुरकुरी होने तक पकाए। (इस स्टेप पे लगभग 20 से 30 सेकंड का समय लगेगा)
3) बारीक कटे हुए आलू और नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
4) अब इसे ढक्कन से ढककर आलू के नरम और हल्का सुनहरा होने तक पकाए, गैस की आंच धीमी कर दीजिए, बीच बीच में चलाते रहे। 
5) 3 मिनट के बाद आलू को दबाकर चेक करें, अगर आलू पक गया है तो टमाटर डालें और सतत चलाते हुए 30 सेकंड तक पकाए। (टमाटर को ज्यादा नही पकाना है।)
 6) अब इस आलू और टमाटर के मिश्रण में धुले हुए पोहा डालें और 1 छोटे चमच्च जितना पानी छिड़कें।
7) हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और मैग्गी मसाला डालें। 
8) सारी सामग्री को हल्के हाथ से मिलाते हुए धीमी आंच पर पकाए, पोहा अच्छे से फुलकर खिले खिले हो जाएंगे, गैस की आंच बंद कर दे। (पोहा को सिर्फ मिक्स करने तक ही पकाना है।)
9) पोहा बटाटा के ऊपर बारीक कटा हुआ हरा धनिया और अनार दाना से गार्निश करें।  
10) हमारे पोहा बटाटा बनकर तैयार है, परोसते समय ऊपर से निम्बू निचोड़ कर परोसे। 


POHA-BATATA RECIPE WITHOUT ONION STEP BY STEP WITH PICTURES :- 

आलू पोहा बनाने की विधि - विस्तृत फ़ोटो के साथ :- 

# STEP - 1

PREPRATION :- 

तैयारी करें :- 

1) पोहा को एक छलनी में रखे, ऊपर से पानी डालकर धो लीजिए। 
2) पोहा में से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए छलनी को अच्छी तरह से टॉस कर लीजिए फिर इसके ऊपर 1टीस्पून नमक और शक्कर छिड़ककर अच्छी तरह से मिला दें और इसे एक साइड रख दीजिए। 
aloo-poha-recipe-in-hindi-step-1(2)
REMOVE EXCESS WATER FROM THE POHA


3) आलू को छीलकर एकदम छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। 
4) टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें। 
5) करी पत्ते और हरा धनिया धोकर रखें। 
aloo-poha-recipe-in-hindi-step-1(5)
CUT THE POTATOES INTO VERY SMALL PIECES


6) बाकी की सारी सामग्री निकालकर रखें। 

# STEP - 2 

MAKE THE POHA- BATATA :- 

1) एक कड़ाई या गहरे नॉन-स्टिक पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म कीजिए। तेल के गरम होने पर राई डालें।
aloo-poha-recipe-in-hindi-step-2(1)
HEAT THE OILL & ADD CUSTERD SEEDS


2) जब राई फूटने लगे  हींग, करी पत्ते और हरी मिर्च डालें, मिर्ची के कुरकुरी होने तक पकाए। (इस स्टेप पे लगभग 10 से 15 सेकंड का समय लगेगा)
aloo-poha-recipe-in-hindi-step-2(2)
ADD ASAFOETIDA, CURRY LEAVES & GREEN CHILLIES


3) बारीक कटे हुए आलू और चुटकी भर नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए। (नमक कम ही डालें क्योकि हमने धुले हुए पोहा में नमक डाला है।)
aloo-poha-recipe-in-hindi-step-2(3)
ADD CHOPPED POTATOES & PINCH OF SALT 


4) आलू के नरम और हल्का सुनहरा होने तक पकाए, गैस की आंच धीमी कर दीजिए।(बीच बीच में चलाते रहे। इस स्टेप पर लगभग 3 से 4 मिनट का समय लगेगा)

5) 3 मिनट के बाद आलू को दबाकर चेक करें, अगर आलू पक गया है तो टमाटर डालें और सतत चलाते हुए 2 minutes तक पकाए। (टमाटर को ज्यादा नही पकाना है।)
aloo-poha-recipe-in-hindi-step-2(5)
ADD CHOPPED TOMATOES & COOK FOR 2 MINUTES


 6) अब इस आलू और टमाटर के मिश्रण में धुले हुए पोहा डालें और 1 छोटे चमच्च जितना पानी छिड़कें।

7) हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और मैग्गी मसाला डालें। 
aloo-poha-recipe-in-hindi-step-2(7)
ADD TURMERIC POWDER, RED CHILLI POWDER & MAGGI MASALA


8) सारी सामग्री को हल्के हाथ से मिलाते हुए धीमी आंच पर पकाए, पोहा अच्छे से फुलकर खिले खिले हो जाएंगे, गैस की आंच बंद कर दे। (पोहा को सिर्फ मिक्स करने तक ही पकाना है।)

9) पोहा बटाटा के ऊपर बारीक कटा हुआ हरा धनिया और अनार दाना से गार्निश करें। 
 
aloo-poha-recipe-in-hindi-step-2(9)
GARNISH WITH CHOPPED CORIANDER & POMEGRANATE SEEDS


10) हमारे पोहा बटाटा बनकर तैयार है, परोसते समय ऊपर से निम्बू निचोड़ कर परोसे। 

सुझाव :- 
● पोहा को धोते समय खास ध्यान रखें कि पोहा को छलनी में रखकर बहते पानी में धोएँ, अगर आप इसे किसी बर्तन में डालकर धोते है तो उसमें से तुरंत पानी बहार निकाल दे। अगर पोहा को पानी में थोड़ी देर भी छोड़ देंगे तो पोहे बहोत गीले होकर नरम हो जाएंगे। जिसके कारण पोहा बनने के बाद खिले हुए नहीं रहेंगे और चिपक जाएंगे। 

● पोहा-बटाटा को garnish करने के लिए अनार दाना के अलावा सेव को भी डाला जा सकता है, उससे भी स्वाद अच्छा लगता है। 

● step - 8 में सारी चीजे अच्छे से मिक्स हो जाने पर तुरंत गैस की आंच बंद कर दे, अन्यथा पोहे के ज्यादा पक जाने से कड़क हो जाएंगे, जो खाने में सूखे-सूखे लगेंगे। 

* पोहा-बटाटा न सख्त होने चाहिए और न ही ज्यादा गीले (चिपके हुए) यह खाने में थोड़े नरम और खिले हुए अच्छे लगते है। 

★ Thanks for visiting our recipe blog.

Comments