शीरा रेसिपी || शीरा बनाने की विधि || SHEERA RECIPE IN HINDI

                           SHEERA RECIPE

sheera-recipe-in-hindi
SHEERA IS A POPULAR INDIAN DESSERT 


  शीरा एक आसान और स्वादिष्ट हलवा रेसिपी है। इसे कई घरों में अक्सर बनाया जाता है। जब घर में किसीको मीठा खाने का मन करे तब आप इसे फटाफट और घर में मौजूद सामग्री से ही बना सकते है। इसे पूरी के साथ भी खाया जा सकता है। कई भारतीय परिवारों में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी के दौरान कन्या पूजन में प्रसाद के लिए शीरा-पूरी और काला चना करी बनाया जाता है।  

 शीरा अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। जैसे सूजी का शीरा, गेहू के आटे का शीरा, दलिया का शीरा, मूंग दाल का शीरा, बेसन का शीरा इत्यादि..। आज हम सूजी, गेहू का आटा और मैदे का शीरा बनाएगे, इन तीनों को इलाइचीऔर घी के साथ भूनकर, फ़ूड-कलर और गरम पानी डालेंगे, फिर इसमें शक्कर और ड्राई-फ्रूट डालकर सतत चलाते हुए मिश्रण के घी छूटने तक भूनेंगे। 


● CUISINE :- INDIAN
● COURSE :- SWEET, SIDE DISH
● KEYWORD :- SHIRA 
● DIET :- VEGETARIAN
● PREPARATION TIME :- 2 MINUTES
● COOK TIME :- 20-23 MINUTES
● TOTAL TIME :- 25 MINUTES
● SERVINGS :- 4 MEMBERS

EQUIPMENTS USED :- 

● HARD ANODISED KADAI (WOK)
● SPOON

NECESSARY INGREDIENTS FOR SHIRA :-

आवश्यक सामग्री शिरा बनाने के लिए :- 

 1) घी - 1/3 कप 
 2) इलायची - 2 से 3
 3) सूजी - 1/2 कप 
 4) मैदा - 1 टेबलस्पून
 5) गेहूं का आटा - 1 टेबलस्पून
 6) शक्कर - 1/2 कप
 7) काजू - 4 से 5
 8) बादाम - 3 से 4
 9) किशमिश - 10 से 12
10) फ़ूड कलर - 1पिंच (optional)
11) पानी - 1.25 कप 

INSTRUCTIONS FOR SHIRA :-

शिरा बनाने की विधि :-


 1) एक कढ़ाई या मोटे तले वाले पैन में घी डाले और घी को थोड़ा गरम होने दे। (घी को सिर्फ पिघलाएं)
sheera-recipe-in-hindi-step-1
PUT 1/3 CUP OF GHEE IN A PAN 


2) जब तक घी गरम हो तब तक गैस के दूसरे बर्नर पर तपेली में 1.25 कप पानी उबालने के लिए रखें। 
3) घी के पिगल जाने के बाद इलायची डालें, गैस की आंच को धीमी रखें। 
4) 1 tbsp गेहूं का आटा डालें, 2 से 3 मिनट चलाते हुए भूने। 
sheera-recipe-in-hindi-step-4
ADD WHEAT FLOUR


5) 1 tbsp मैदा डालें, 2 से 3 मिनट सतत चलाते हुए भूने। (*इस बीच ध्यान रखें कि दूसरी तरफ पानी में उबाल आ गया हो तो वह गैस बंद कर दे)
sheera-recipe-in-hindi-step-5
ADD MAIDA



6) अब 1/2 कप सूजी डालें, बहुत अच्छी तरह से मिलाते हुए सूजी को भूने। 
sheera-recipe-in-hindi-step-6
ADD SOOJI

7) मिश्रण को सतत चलाते रहे, ताकि सूजी के दाने पैन के तले में चिपक न जाए। 

8) तब तक भूने जब तक घी मिश्रण से अलग न होने लगे। और ईसका कलर हल्का सुनहरा न होने लगे। (धीमी आंच पर मिश्रण को भूनने में लगभग 7 से 8 मिनट का समय लगता है।) 
sheera-recipe-in-hindi-step-8


9) जब सूजी अच्छी तरह से भून जाए तब इसमें 2 से 3 बूँद फ़ूड कलर डाले।
sheera-recipe-step-9


10) अब धीरे-धीरे उबला हुआ पानी डालें।और अच्छे से मिलाएं।(इस स्टेप पे बहोत सावधानी रखें क्योंकि जैसे ही हम उबला हुआ पानी डालेंगे, मिश्रण में बबल्स उठने लगेंगे।)


11) आप देखेंगे कि सूजी के दाने पानी को सोखकर फूलने लगें है। 
sheera-recipe-in-hindi-step-11


12) मिश्रण में 1/2 कप शक्कर डालें और स्पीड में मिलाएं ताकि गांठे न बनें। 
sheera-recipe-in-hindi-step-12


13) मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा। इसे सतत चलाते रहे। 
sheera-recipe-in-hindi-step-13


14) मिश्रण के गाढ़ा होने पर इसमें काजू, बादाम और किशमिश डालें। 
sheera-recipe-in-hindi-step-14


15) जब तक मिश्रण कड़ाई के किनारों को न छोड़ने लगे तब तक मिलाते रहे। (इस स्टेप पे लगभग 2 मिनट का समय लगेगा)
16) अब इसे ढक्कन से ढककर 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे। 
17) 2 मिनट के बाद गैस की आंच बंद कर दीजिए। 
18) हमारा शिरा बनकर तैयार है, इसे गरम गरम परोसे, आप चाहे तो कमरे के तापमान पर ठंडा होने पर परोसे। 
sheera-recipe-in-hindi-step-18


★★ आप शिर्रे को सिंधी दाल-पकवान के साथ भी परोस सकते है।

सुझाव :- 

● सूजी को धीमी आंच पर ही भूने, इससे शीरे का स्वाद बढ़िया आता है, अगर गैस की आंच ज्यादा होगी तो सूजी जल्दी से सुनहरी होकर कच्ची रह जाएगी और शीरे में दाने दाने रह जाएंगे। 
● आप चाहे तो शीरे में फ़ूड कलर न डालकर केसर मिला सकते है, इसके लिए शीरा बनाने से पहले 2 टीस्पून गरम दूध में 4 से 5 केसर डालें और कुछ मिनट तक घुलने दे। फिर इस दूध को step-9 में डालें।
● आपको मीठा ज्यादा पसंद है तो आप शक्कर की मात्रा बढ़ा सकते है। 

★★★★ Thank you so much for visiting  our recipe blog.


Comments