Spring onion rings

RECIPE OF SPRING ONION RINGS             WITH STEP BY STEP PHOTOS ( green onion rings ) 

      
Green onion rings
TASTY & VEGETARIAN RECIPE OF RINGS MADE WITH SPRING ONIONS OR HARA PYAJ
                   

        हरे प्याज का अपना अलग स्वाद होने के कारण इसे खूब पसंद किया जाता हैं। हरा प्याज स्वादिष्ट होने के साथ कई खास पोषक तत्वों से समृद्ध होता हैं। इसमें  विटामिन ए, विटामिन सी , विटामिन के और विटामिन b2 भरपूर पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्युनिटी पावर भी बढ़ता है। 
      हरे प्याज का इस्तेमाल सूप ,सब्जी ,पराठा और अन्य विभिन्न व्यंजनों में किया जाता हैं।आज हम बनायेगे green onion rings,
यह recipe आपके regular breakfast को नया twist देने का एक अच्छा तरीका हैं। 
  
Course :- Snacks
Diet     :- Vegitarian
SERVING TEMPERATURE :- HOT

PREPARATION    COOK TIME    TOTAL TIME
         TIME
30 minutes            25 minutes.     55 minutes

INGREDIENTS :- आवश्यक सामग्री ) :-
 For making dough 

1)  250g. मैदा 
2)    50g. तेल ( मोयन के लिए ) 
3) 1/4tsp काली मिर्च पाउडर
4) 1/4tsp अजवाइन
5) 1/2tsp नमक ( स्वादानुसार )
  
 For stuffing 

1) 250g. हरी प्याज़ के पते बारीक कटे हुए 
2) 2-3     हरी मिर्च बारीक कटी हुई
3) 1tsp  धनिया पाउडर 
4) 1tsp  लाल मिर्च पाउडर
5) 1/2tsp काली मिर्च पाउडर
6) 1/2tsp आमचूर पाउडर
7) 1/4tsp गरम मसाला पाउडर
8) 1/4tsp हिंग
9) 1/2tsp नमक ( स्वादानुसार )  

         * आटा (मैदा) गूँथने के लिए गुनगुना पानी - 1/4 कप                       * तलने के लिए तेल  
  
HOW TO MAKE SPRING ONION RINGS 

1) spring onion rings बनाने के लिए सबसे पहेले हरे प्याज़ के पत्तेदार हिसे को धोकर बारीक काट ले। अब इसे एक  छन्नी में रखे ताकि इसमेंसे सारा पानी निकल जाए।
2) rings की बाहरी परत के लिए आटा गूँथने के लिए एक परात में मैदा लें इसमे अजवाइन को हाथ से क्रश करके डालें, काली मिर्च, और नमक डालें,इन सारी चीज़ों को अच्छे से मिलाए।अब तेल डालकर इस मिश्रण को उँगलियों की मदद से 3 से 4 minute तक मसलकर मिक्स करें, इसमें थोडा थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूँथ लीजिए।     ( पराठे के आटे की तुलना से थोड़ा सख्त आटा गूँथे।)
Dough for covering rings
DOUGH FOR COVERING RINGS
3) गूँथे हुए आटे पर थोडा तेल लगाकर,20 से 25 minute के लिए गीले मलमल के कपड़े से या थाली से ढककर सेट होने के लिए रख दीजिए।
4) 25 minute के बाद आटे को मसलकर ,छोटे छोटे  बराबर टुकड़ो में डिवाइड करके लोइया बना ले।
Divide the dough into round shape
DIVIDE THE DOUGH INTO SMALL EQUAL PORTIONS & MAKE ROUND SHAPE BALLS

5) अब स्प्रिंग अनियन रिंग्स में भरने के लिए stuffing तैयार करें।  कटे हुए प्याज़ के पतों को एक प्लेट में निकालकर उसमें हरि मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,अमचूर पाउडर,काली मिर्च, गरम मसाला, हिंग और नमक डालकर अच्छे से mix करें।
Stuffing for rings
STUFFING FOR RINGS

6) rings बनाने के लिए आटे की एक लोई लेकर oval शेप में पूरी बेल लीजिए।
Roll out oval shape puri
ROLL OUT THE BAll INTO THICK OVAL SHAPE PURI 

7 ) अब इस बेली हुई पूरी के किनारों को उँगली की सहायता से या brush से पानी लगाकर हल्कासा गीला करके 2 चमच्च stuffing फैलाते हुए रखे।
Place a little filling
PLACE A LITTLE FILLING
8) अब पूरी को उठाकर इसे मोड़ते हुए, हल्के हाथ से पूरी के एक किनारे से लेकर दूसरे किनारे तक आगे बढ़ाते हुए बड़े roll जैसा बनाए।
Make the roll till the end
MAKE THE ROLL TILL THE END

MAKE THE ROLL TIGHTLY TILL THE END


Close the ring & sealing the edges
CLOSE THE RINGS LIKE A LONG ROLL & SEALING THE EDGES

9) रोल करने के बाद दोनों किनारे मिलाके बाँधते हुए रिंग की तरहा बना लें।

Tie a knot and seal the ends
TIE A KNOT AND SEAL THE ENDS BY PRESSING TIRMLY
10) इसी तरह से बाकी की लोइयाँ और stuffing से step 6 to 9 तक की विधि से कच्चे spring onion rings बना कर तैयार कर लें।
Make all the ring in the same way
MAKE ALL THE RAW GREEN ONION RING IN THE SAME WAY

11) अब rings तलने के लिए एक कड़ाई में मध्यम आँच पर तेल गर्म करें। जब तेल मध्यम गर्म हो तब उसमें 4-5 rings डालें(कम या ज्यादा कड़ाई के आकार के अनुसार डालें।) और gas की flame को कम कर दे।
Deep fry rings until crunchy & golden brown
KEEP THE FLAME ON MEDIUM- LOW AND FRY IT BECOMES GOLDEN BROWN BOTH SIDES

12) आँच को मध्यम - कम रखकर rings के दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के होने तक तल लें।
13) spring onion rings तलने के बाद कड़ाई से बहार निकाल ले और किचन पेपर पर रखे।
14) हरी प्याज से बने रिंग्स तैयार हैं। अब इन्हें हरे धनिये की चटनी और ईमली की मीठी चटनी के साथ गरमा गरम परोसिये।
Serve it with coriander & tamarind chutney
PUT GREEN ONION RINGS IN A SERVING PLATE AND SERVE HOT WITH ANY GREEN CHUTNEY & SWEET TAMARIND CHUTNEY OR TOMTO KETCHUP 
सुझाव :- 
◆ stuffing में मसाले डालने से पहले हरि प्याज़ के पत्तों में से सारा पानी निथार ले वरना  रिंग्स  तूट  सकती हैं। 
◆ rings को तलते समय गैस की आँच को ज्यादा तेज ना रखे अन्यथा रिंग्स बहार से भूरे हो जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे। 
* Thanks for reading !




Comments

Post a Comment